ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में मनाया गया प्रवेशोत्सव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में प्रवेशोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए स्थानीय पार्षद सुन्दरी कंडवाल ने कहा कि राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल इस क्षेत्र का समस्त सुविधा सम्पन्न विद्यालय है। जहां अच्छी शिक्षा के लिए योग्य शिक्षकों के साथ-साथ छात्र/ छात्राओं के सर्वांगीण विकास, खेल कूद, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड,रेडक्रास, निशुल्क मध्याहन भोजन, साइकिल योजना, निशुल्क गणवेश( यूनिफार्म) के साथ छात्रवृत्ति योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिसका लाभ उठाने के लिए आम जनता को अपने पाल्यो को राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में भेजना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों के पठन पाठन के साथ साथ उनके मानसिक और शारीरिक विकास हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था है एक से एक योग्य शिक्षकों द्वारा पठन पाठन कराया जाता है। हवादार सुसज्जित कमरे , फर्नीचर ,खेल का मैदान, विकसित प्रयोगशालाएं , पुस्तकालय, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड रेडक्रास प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर नीरजा गोयल संस्थापक नीरजा देवभूमि ट्रस्ट, नुपुर गोयल, ओम प्रकाश गुप्ता, अपर्णा सिंह , सूरजमणि, अमित कुमार, हरेंद्र सिंह राणा, मनोज कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी, ऋषि राम उनियाल,सुशील सैनी, विजय पाल सिंह, सुशील रावत, राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, ललित चौहान ,मोनिका रोतेला, शिव चरण लखेड़ा,माधुरी रावत,नीरजा कर्नवाल,सुनीता पंवार, मनोज शर्मा, बलवीर सिंह , दिवाकर नैथानी, पंकज सती ,बद्री प्रसाद सती, श्रीमती शकुंतला भट्ट आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News