ऋषिकेश- गंगोत्री विद्या निकेतन में छात्रों को दिया मशरूम का प्रशिक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- गंगोत्री विद्या निकेतन बापू ग्राम में मोनिका मित्तल द्वारा मशरूम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड मशरूम ब्रैंड एंबेसडर दिव्या रावत द्वारा उत्तराखंड मशरूम घरेलू उत्पादन परियोजना से काफी संख्या में महिलाएं जुड़ी । दिव्या रावत ने कहा कि मेरा लक्ष्य वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का मशरूम उत्पादन स्वरोजगार का अग्रणी राज्य बनाने का है। गांवो से हो रहे पलायन को रोकने को स्वरोजगार के माध्यम से मशरूम उत्पादन सबसे बेहतर विकल्प है। गांवो में बेमौसमी बरसात सूखा जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने से काश्तकारों को काफी नुकसान होता है। मशरूम बंद कमरे की खेती है और बाजार में मशरूम का अच्छा मूल्य मिल जाता है। इसलिए मशरूम उत्पादन से महिलाए सशक्त और आत्म निर्भर होंगी इसलिए मशरूम आर्थिकी का उचित माध्यम है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य प्रत्येक घर तक मशरूम और उससे बने उत्पाद पहुंचाना है। कार्यक्रम में देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि दिव्या रावत ने कड़ी मेहनत एवम शोध से ये मुकाम हासिल किया है। हजारों लोगों को मशरूम उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा है। जिससे उनकी आर्थिकी मजबूत हुई है। इस अवसर पर हरीश मित्तल,शोभा राजपूत, वन्दना, निधि पोखरियाल,सुनीता,मंजू ठाकुर,रश्मि अग्रवाल,पूजा मित्तल,शशि सेमल्टी,पूजा, रजनी मनकोटिया समेत सैकड़ों महिलाए उपस्थित थी।

%d bloggers like this:
Breaking News