ऋषिकेश- प्रदेश में कोरोना के 30 मामले आए सामने, 81 एक्टिव केस

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में आज कोरोना के 30 मामले सामने आए हैं, जबकि 66 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राज्य में अब तक 81 एक्टिव केस हैं।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी कोविड-19 स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1 जनवरी से अब तक 521 कोविड-19 केस पाए गए हैं, जबकि इससे अब तक 6 लोगों की मौत राज्य में हुई है। जनपदवार कोरोना की बात की जाए तो आज देहरादून में सबसे अधिक 21 .हरिद्वार में 04 तथा नैनीताल जनपद में 03 और उधमसिंह नगर जनपद में 02 लोग संक्रमण से पीड़ित मिले हैं।
राज्य में एक्टिव केस की बात करें तो अल्मोड़ा में 08, बागेश्वर में 01, चमोली में 03, चंपावत में 02, देहरादून में 31, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 07, पौड़ी गढ़वाल में 04, उधमसिंह नगर में 03 और उत्तरकाशी में 02 लोग संक्रमित हैं। वही कोरोना जांच के मामले में अल्मोड़ा में 01, चंपावत में 01, देहरादून में 133, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 07, पौड़ी गढ़वाल में 02, टिहरी गढ़वाल में 20, उधमसिंह नगर में 01 समेत कुल 175 लोगों के सैंपल कलेक्ट किए गए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News