ऋषिकेश- सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
लालकुआं- लालकुआं के 2 किलोमीटर स्थित बर्मा कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के 6 लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में तीन मासूम बच्चें भी शामिल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं के 2 किलोमीटर स्थित बर्मा कॉलोनी निवासी सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत सोनू साह अपनी डिजायर गाड़ी से उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमें सोनू शाह सहित उनकी धर्मपत्नी, एक 21 वर्षीय भाई व एक 12 वर्षीय बहन और उनका 4 वर्षीय पुत्र एवं 6 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये हादसा बलरामपुर के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के बजाज शुगर मिल मोड़ पर हुआ। एक ही परिवार के लोग शनिवार सुबह कार में सवार थे और उतरौला से बलरामपुर की तरफ आ रहे थे। तभी किसी तेज ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News