ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मिले महिला मोर्चा के नव नियुक्त जिला पदाधिकारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- भाजपा संगठनात्मक जिला ऋषिकेश की महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला महामंत्री अनिता प्रधान ने मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने नव नियुक्त मंडल जिला महामंत्री को नयी जिम्मेदारी की बधाई दी। इस दौरान मिष्ठान भी खिलाया गया।
मुलाकात के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि राज्य की युवा धामी सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार देकर सही अर्थों में सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर महिलाओं को उनकी पहचान मिलेगी। इससे महिलाएं इससे स्वावलंबी होंगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढेंगी। भाजपा संगठन में ही महिलाओं का सम्मान होता है, उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जैसे उच्च पद पर केंद्र की भाजपा सरकार ने ही आदिवासी समुदाय की महिला द्रौपदी मुर्मू को सुशोभित किया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष जैसे पद पर भी ऋतु खंडूरी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। आज महिलाओं की भागीदारी से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, इस संगठन में महिलाओं को सदैव सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिला महामंत्री अनिता प्रधान, ऋषिकेश महिला मोर्चा मंडल प्रभारी सीमा रानी, भावना गौड़, हिमानी कौशिक, स्वाति शर्मा, निशा, शिला अग्रवाल, उमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News