ऋषिकेश- हनुमान जन्मोत्सव पर कैबिनेट मंत्री ने किया हनुमान चालीस का पाठ

त्रिवेणी न्यूज़ 24
ऋषिकेश _ हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मनोकामना सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीस का पाठ किया। इस मौैके पर हनुमान मंदिर में माथा टेककर डा. अग्रवाल ने प्रदेश की खुशहाली व उन्नति की कामना की। साथ ही मौजूदा हनुमान भक्तगणों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई भी दी।
गुरूवार को मंत्री डा. अ्रग्रवाल ने मायाकुंड स्थित मनोकामना सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया। इस मौके पर साधु संतों का आशीर्वाद लिया और भक्तगणों में प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर मंदिर के महाराज डा. रामेश्वर प्रसाद, रूपेश गुप्ता, नवीन अग्रवाल, सुदामा सिंघल, सुशील मित्तल, गोपाल रस्तोगी, सियाराम रस्तोगी, गोविंद रामजी आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News