ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री से गुमानीवाला सूरत विहार कॉलोनी निवासियों ने की मुलाकात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से गुमानीवाला सूरत विहार कॉलोनी निवासियों ने मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मंत्री डॉ अग्रवाल का आभार प्रकट कर जीर्णशीर्ण हो चुकी सड़क के पुनरुद्धार की मांग की। जिस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने मौके से ही लोनिवि अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंगलवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि गुमानीवाला वार्ड संख्या 2 सूरत विहार कॉलोनी में करीब 500 मीटर सड़क पर गड्ढे होने से समस्याएं पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि अधिकांश छोटे बच्चे इसकी चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। वर्षा काल के दौरान समस्या और भी बढ़ जाती है। इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके से ही समस्या के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस पर मौजूदा लोगों ने मंत्री डॉ अग्रवाल की कार्यशैली की प्रशंसा की और आभार प्रकट किया। इस मौके पर विवेका प्रसाद सेमवाल, एसएल रतूड़ी, एसपी धामांधा, एसएस रावत, मनवर सिंह नेगी, कमल सिंह रावत, डॉ संत राम गौड, मानवेंद्र सिंह कंडारी, संदीप कुड़ियाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News