ऋषिकेश- देहरादून मसूरी मार्ग पर रोडवेज की बस खाई में गिरी, दो की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ देहरादून-मसूरी रोड पर रोडवेज की बस के गहरी खाई में गिरने से दो की मौत हो गई। मृतक मॉ-बेटी बताई जा रही हैं। दुर्घटना में 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा रविवार दोपहर को हुआ। आईटीबीपी अकादमी के पास सवारियों से खचाखच भरी रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आईटीबीपी, पुलिस, एसडीआरएफ के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हादसे में एक महिला और उसकी बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला की शिनाख्त सुधा लखेड़ा और उनकी बेटी महक लखेड़ा के रूप में हुई है। इसके अलावा दुर्घटना में 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए मसूरी और देहरादून के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन को घायलों को समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News