ऋषिकेश- जाखणीधार-देवप्रयाग मार्ग पर सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
नई टिहरी _जाखणीधार-देवप्रयाग मोटरमार्ग पर पेटब गांव के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे की वहज प्रथम दृष्टया खराब मौसम को माना जा रहा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बौराड़ी जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिक मदन सिंह (75) और उनकी पत्नी सुंदरा देवी (70) अपनी कार द्वारा देहरादून से अपने गांव पुनाणु जा रहे थे। इसबीच जाखणीघार से देवप्रयाग की ओर पेटब गांव के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसके चलते दोनों पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। कार मदन सिंह स्वयं ड्राइव कर रहे थे। माना जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण कार हादसा हुआ है।

%d bloggers like this:
Breaking News