ऋषिकेश- देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में तीन हजार से अधिक मामले दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली- महामारी कोरोना एक बार फिर देशभर में अपने पैर तेजी से पसार रहा है। अचानक से कोरोना के नये मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन में ही कोरोना के तीन हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,016 मामले सामने आये हैं। ये मामले पिछले छह महीनों में सबसे ज्यादा हैं। बताया जा रहा है कि बीते साल दो अक्टूबर को कोरोना के 3,375 केस सामने आए थे। इस दौरान मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में इस महामारी से 1,396 लोग ठीक भी हुए हैं। जबकि एक्टिव केस बढ़कर अब 13,509 हो गए हैं। वहीं इस दौरान 14 लोगों की जान भी गई है। आपको बता दें कि कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 862 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब तक देश में 4.47 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इसी दौरान अब तक 220.65 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन भी लग चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज अहम बैठक बुलाई है। इसी कड़ी में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ बैठक करेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News