ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सुनी नरेंद्र मोदी के मन की बात
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चंद्रेश्वर नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 99 वें एपिसोड को देखा व सुना। उन्होंने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया।
रविवार को चंद्रेश्वर नगर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने ऐसे हजारों लोगों की चर्चा की, जो दूसरों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। उन्होंने कहा, कि दूसरों के सुख के लिए, लोग, अपना सर्वस्व दान देने में भी संकोच नहीं करते। इसलिए तो हमें बचपन से शिवि और दधीचि जैसे देह-दानियों की गाथाएँ सुनाई जाती है। पीएम ने ऑर्गन डोनेशन का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में अंगदान के प्रति देश में जागरूकता बढ़ रही। उन्होंने कहा, ‘संतोष की बात है कि आज देश में Organ Donation के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। पीएम ने मन की बात में 100 वें एपिसोड के लिए भी सुझाव मांगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता साह, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, जय कुमार ठेकेदार, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष किशन मंडल, सुजीत यादव, श्याम बिहारी मौर्य आदि उपस्थित रहे।
