ऋषिकेश- राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- युवा कांग्रेस जिला देवप्रयाग ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने पर मोदी अडानी सरकार का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष रणाकोटी ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। सांसद एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करना भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है। सरकार अडानी मामले पर बोलने वाली विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है। मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती है। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कांग्रेस उत्तम सिंह असवाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष रणाकोटी, सोशल मीडिया जिला संयोजक शिवम, इंटक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर खरोला, सर्वेंद्र कंडियाल, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, दिनेश सकलानी, दलवीर रावत, कमलेश चंद्र, दिनेश ब्यास, ऋतिक बालमकी, अनिता कोटियाल, आशीष श्रीवास्तव, यशपाल थालवाल अजय पंवार, विक्की प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News