ऋषिकेश- उत्तराखंड परिवहन महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की परिवहन मंत्री से मुलाकात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-उत्तराखंड परिवहन महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुधीर राय के नेतृत्व में सूबे के परिवहन मंत्री चंदन रामदास से विधानसभा देहरादून में मुलाकात की और लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस के संबंध में परिवहन मंत्री को अवगत कराया। सुधीर राय ने कहा की राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा समस्त यात्रा में चलने वाली वाहनों में शर्त लगाई की वाहनों में VLTD लगाना अनिवार्य होगा तत्पशात ही यात्रा में ग्रीन कार्ड जारी होगा यदि ऐसा होता है यात्रा काल में अफरा-तफरी का माहौल हो जाएगा जिससे यात्रा प्रभावित होगी, सरकार को चाहिए कि यात्रा समाप्ति के पश्चात स्टेप वाइज वाहनों पर वीएलटीडी लगाना सुनिश्चित करें। परिवहन मंत्री ने आश्वस्त किया की यात्रा से पूर्व इस तरह की कार्यवाही नही की जाएगी यात्रा को निर्विवाद रूप से एवं सुरक्षित यात्रा कराना हमारी जिम्मेदारी है। प्रतिनिधिमंडल में रुपुकुंड पर्यटन के अध्यक्ष भुपाल सिंह नेगी,यातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन चंद रमोला एवं वाहन स्वामी ओम प्रकाश रुडोला उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News