ऋषिकेश- नवरात्रि का कल से होगा शुभारंभ, जानें शुभ मुहूर्त
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च दिन बुधवार से हो रही है। जगत जननी मां दुर्गा का पर्व चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरंभ हो जाएगी और 30 मार्च को नवमी को समाप्त होगी। मां आदिशक्ति की उपासना के पावन पर्व का भक्त काफी इंतजार करते हैं और पूरे परिवार के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। बताया जा रहा है कि चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन 22 मार्च को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 22 मार्च को घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:29 – सुबह 07:39 तक है।
चैत्र नवरात्रि 2023 तिथियां
पहला दिन – 22 मार्च (प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना): मां शैलपुत्री पूजा
दूसरा दिन – 23 मार्च (द्वितीया तिथि): मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तीसरा दिन – 24 मार्च (तृतीया तिथि): मां चंद्रघण्टा पूजा
चौथा दिन – 25 मार्च (चतुर्थी तिथि): मां कुष्माण्डा पूजा
पांचवां दिन – 26 मार्च (पंचमी तिथि): मां स्कंदमाता पूजा
छठा दिन – 27 मार्च (षष्ठी तिथि): मां कात्यायनी पूजा
सांतवां दिन – 28 मार्च (सप्तमी तिथि): मां कालरात्रि पूजा
आठवां दिन – 29 मार्च (अष्टमी तिथि): मां महागौरी पूजा
नौवां दिन – 30 मार्च (नवमी तिथि): मां सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी
चैत्र नवरात्रि की रात में ऐसे करें पूजा _
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से आखिरी दिन तक रात्रि में देवी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और फिर दुर्गासप्तशती का पाठ करें। कहते हैं इससे देवी दुर्गा बेहद प्रसन्न होती है और साधक के हर कष्ट हर लेती हैं।
