ऋषिकेश- सुशील रावत ने हैट्रिक मारकर टीम को दिलाई महत्वपूर्ण विजय

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- भुवनेश्वर उड़ीसा में चल रही ऑल इंडिया फुटबॉल सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में आज उत्तराखंड सिविल सर्विसेज यूफुटबॉल टीम ने कर्नाटका की टीम को 4-1 से हराया।उत्तराखण्ड टीम मैं गोल मशीन के नाम से मशहूर राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में कार्यरत सुशील रावत ने एक बार फिर टीम को हैट्रिक मार महत्वपूर्ण विजयश्री दिलाई। पहले हाफ में दोनों टीमें बिना गोल बनाए शून्य पर रही लेकिन सेकंड हाफ में अनुभवी फुटबॉल स्ट्राइकर जोकि 50 वर्ष की आयु को छू चुके हैं परंतु अभी भी गोल मारने में उनका कोई जवाब नहीं। एक बार फिर अपना अनुभव का पूरा फायदा टीम को दिलाया। सुशील रावत ने 38, 45, 57 ने तीन गोल मारकर अपनी हैट्रिक पूरी की । चौथा गोल कर्नाटक की टीम ने स्वयं अपनी टीम पर गोल 64 मिनट हुए अपने ऊपर स्वयं कर दिया। कर्नाटक की तरफ से एकमात्र गोल अनिल ने 60 फर्स्ट मिनट में किया। उत्तराखण्ड की टीम के ऑल राउंडर सुशील रावत ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों , साथियों तथा उत्तराखण्ड सरकार को दिया है ।
इस अवसर पर अनूप बिष्ट, राजेश मंमगाई, अनुभव, जयवीर, बाली राणा मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News