ऋषिकेश- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जल निगम कार्यालय का घेराव
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी मुनीकीरेती के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महावीर खरोला के नेतृत्व में राजीव ग्राम स्थित जल निगम कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने बताया कि पिछले 3 माह से नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला में पानी का बिल बड़ी मात्रा में दिया जा रहा है। जिसके कारण क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है। जल निगम के द्वारा गलत तरीके से पानी के बिल घरों में बांटे जा रहे है।
जिसमे नगर कांग्रेस के अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा है कि अभी न तो लोगों को सही ढंग से पानी मिल रहा है न ही अभी सभी लोगो के कनेक्शन हुए है। कई लोगो के घर में मीटर भी नहीं लगे है। उसके पश्चात भी पानी का बिल 4 से 5 हजार रु. आ रहा है। जल निगम की मनमानी बिल्कुल नही चलने देंगे। साथ ही जल निगम के अधिकारियों से बात करो तो वो लोग समय देने को तैयार नहीं है। अब तमाम क्षेत्र की जनता के साथ जल निगम AE के साथ 16 मार्च को मिलने का समय दिया है। साथ ही उनको ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा।
महावीर खरोला ने कहा कि जल निगम की मनमानी को जनता बर्दाश नही करेगी। यदि पानी के बिलों में संशोधन नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता जल निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, शिवम भट्ट, सर्वेंद्र कंडियाल, यशपाल थालवाल, श्रीचंद नेगी, गोपाल तड़ियाल, वीरेंद्र बिष्ट, बच्चन नेगी, सुल्तानंद पैन्यूली, जया नंद थपलियाल, सूरज मणि थपलियाल आदि उपस्थित थे।
