ऋषिकेश- वित्त मंत्री मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया 77 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश
त्रिवेणी न्यूज 24
गैरसैंण- वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का 77407.08 करोड़ रु बजट पेश किया। गैरसैंण में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन यानी आज बुधवार को पेश हुए वार्षिक बजट के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के नमो विजन पर चलते हुए अगले दो सालों में उत्तराखंड कैसे देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शुमार हो इसका खाका खींचने की कोशिश की है।हालांकि विकास के रोडमैप और तमाम योजनाओं के बावजूद बढ़ता नॉन प्लान और आय के अपने संसाधनों का संकट इस साल भी धामी सरकार की कठिन परीक्षा लेगा। यह साल लोकसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम है। क्योंकि इस साल के आखिर में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजती सुनाई दे सकती है। इस लिहाज से भी राज्य सरकार को जनता को खुश रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत की दरकार रहने वाली है। बजट में इसका भी ख्याल रखा गया है।
भर्ती भ्रष्टाचार और पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच की मांग का सामना कर रही धामी सरकार ने अपने वार्षिक बजट के जरिए बेरोजगार युवाओं को लुभाने की मंशा से यूथ को तवज्जो देने वाली कई घोषणाएं की हैं। लोक सेवा आयोग की तैयारी करने के लिए प्रतियोगियों को 50 हजार रुपए मिलेंगे। स्वरोजगार स्कीम के लिए 40 करोड़ का प्रावधान।
मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए 11 करोड़ रु का प्रावधान किया गया। भर्ती भ्रष्टाचार पर प्रहार को सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया। एनसीसी कैडेट्स का भत्ता बढ़ाया गया। 15 रुपये प्रति प्लेट से बढ़ाकर अब भत्ता 45 रुपये प्रति प्लेट करने का प्रावधान। बैकवर्ड तबके की छात्राओं के वजीफे के लिए एक करोड़ 90 लाख का प्रावधान। बालिका साइकिल स्कीम के लिए 15 करोड़ का प्रावधान। बजट में वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए निशुल्क यात्रा का प्रावधान।
बजट 2023 में उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति को 10 करोड़ दिया जाएगा। नवंबर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का प्रावधान। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा जी 20 आयोजन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। अनुसूचित जाति के छात्रों को बुक्स फ्री मिलेंगी। जोशीमठ भू धंसाव क्षेत्र के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान। स्वरोजगार, शिक्षा, कनेक्टिविटी, हेली कनेक्टिविटी, सौर ऊर्जा, यूथ, कृषि, किसान, टूरिज्म पर धामी सरकार के बजट का फोकस। मैनपावर को स्किल्ड करने से लेकर अन्य में निवेश पर रहेगा फोकस। अंतिम कतार में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए नमो विजन पर चलेगी धामी सरकार। राज्य का हेल्थ सेक्टर होगा कोर फोकस सेक्टर पूंजीगत व्यय में सार्वजनिक संपत्ति का संवर्धन एवं संरक्षण इकोलॉजी और इकोनॉमी में बनेगा संतुलन।
