ऋषिकेश- झंडे जी के आरोहण के बाद शुरू हुई नगर परिक्रमा, 25 हजार श्रद्धालु हुए शामिल

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- श्री झंडे जी के आरोहण के बाद मंगलवार को महंत देवेंद्र दास की अगुआई में श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा शुरू हुई। परिक्रमा में शामिल होने के लिए 25 हजार से अधिक संगत पहुंची है। संगतों ने श्री झंडा साहिब पर मत्था टेका और मन्नतें मांगी। संगतों ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
मेला व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि श्री झंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन निकलने वाली नगर परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से संगतें श्री दरबार साहिब पहुंचे हैं। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंची। यहां संगत को प्रसाद वितरित किया गया। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर व यहां से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बांबे बाग पहुंची। यहां संगत को गन्ने का प्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12 बजे श्री दरबार साहिब में संपन्न हुई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News