ऋषिकेश- राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में परीक्षार्थियों के लिए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों को अच्छे अंक लाने तथा अपने सुलेख को सुधारने के संदर्भ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें इंदौर मध्य प्रदेश से आए सुलेखाचार्य श्याम शर्मा तथा उनके साथ आए घनश्याम दुबे ने परीक्षा में अधिक से अधिक अंक लाने तथा लेख को सुधारने के गुर सिखाए। इसके पश्चात कक्षा 9 और 11 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को पतंजलि अनुसंधान संस्थान में शैक्षिक भ्रमण हेतु ले जाया गया। जिसमें बच्चों ने हर्बल गार्डन औषधीय वृक्षों को देखा तथा योग गुफा के माध्यम से योग की विभिन्न मुद्राओं से अपने शरीर को कैसे स्वस्थ रखते हैं इसकी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, दिवाकर नैथानी,पंकज सती, बद्री प्रसाद सती, शकुंतला भट्ट, श्यामसुंदर रयाल, सीडी डंगवाल, सुशील रावत, श्रीमती ज्योति किरण लोहनी, रेखा बिष्ट ,ललित मोहन जोशी, माधुरी रावत, सरोज लोचन, इन्दु नेगी, मोनिका रोतेला, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, सुनील शर्मा, डॉ.सुधीर कुमार, राजेन्द्र भारद्वाज, ओमप्रकाश गुप्ता, रविकुमार, अर्पणा सिंह ,सुशील सैनी, विजय पाल सिंह, राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,ललित चौहान, बलबीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
