ऋषिकेश- देहरादून में हुए कमलेश धवन हत्याकांड में मुख्यमंत्री ने पुलिस को दिया सात दिन का अल्टीमेटम

देहरादून- कमलेश धवन हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देहरादून पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। सात दिन के भीतर हत्यारों के न पकडे़ जाने पर पुलिस अफसरों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के समापन पर सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने हत्याकांड पर गहरा दुख जताया। मालूम हो कि पटेलनगर थाना क्षेत्र के भंडारी बाग में बीते शनिवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश धवन का शव बरामद हुआ था। उनकी काफी निर्ममता से हत्या की गई थी। दो दिन से पुलिस हत्यारों का पता तक नहीं लगा पाई है। इस निर्मम हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सीएम ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस अफसरों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा हर हालत में हो जाना चाहिए। जो भी अपराधी हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी से कार्रवाई करे। यदि एक सप्ताह में इस मामले का खुलासा नहीं होता तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

%d bloggers like this:
Breaking News