ऋषिकेश- योगी डंग के निधन के बाद भी उनकी आंखें करेंगी दो जिंदगियों को रोशन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- रेलवे निवासी योगी डंग का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। मात्र 41वर्षीय सद्स्य खोने से पूरा परिवार शोकाकुल हो गया। दुख की इस घड़ी में नैतिक मूल्य को जानने वाले उसके चाचा पाली ढंग ने परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। जवान बेटे की मृत्यु होने कारण माता, पिता व भाई घनश्याम ,राकेश ,महेश पाषाण मूर्ति बन गए थे। ऐसे में कमल ने अपने सास ससुर से स्वीकृति प्राप्त की। पाली डंग ने नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम को सूचित किया। टीम की सूचना पर एम्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञो ने दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। असमय मृत्यु का ग्रास बने योगी डंग के परिवार द्वारा नेत्र दान कराए जाने पर नगर भर में सराहना की जा रही है।
