ऋषिकेश- हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया संदेश पत्र वितरित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चंद्रेश्वर नगर में हाथ “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” अभियान के तहत बाज़ार भ्रमण कर राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के संदेश पत्र को लोगों को वितरित किये। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में राहुल गांधी के आवाह्न पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू कर देश को एक जुट करने व सभी धर्मों–जाति को मिलकर चलने को लेकर, घर घर जाकर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने का काम किया जा रहा है और जो सत्ता रूढ़ पार्टी ने पुरे देश में जाति धर्म का अंधविश्वास फैलाने का काम किया है उसको इस यात्रा के माध्यम से खत्म करने का काम करेंगे और कांग्रेस की विचार धारा जन जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश राकेश सिंह व पार्षद पुष्पा मिश्रा ने कहा की जिस तरह आज चंद्रेश्वर बाज़ार से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को निकाली गई, इसी तरह पूरी विधानसभा में घर घर तक जाकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कर विधानसभा के बूथ स्तर तक चौपाल लगाने का काम किया जायेगा _ यात्रा के माध्यम से जो भाजपा द्वारा नफरत व लोगो को बाटने का काम किया, उसे हम यात्रा के माध्यम से जोड़ने का काम करेंगे, और जो भाजपा सरकार द्वारा अत्याधिक महंगाई बढ़ाई जा रही है बेरोजगारों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, भ्रष्टाचार में लिप्त है, उसे भी जनता के बीच रखेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल रावत, ललित मोहन मिश्रा, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद राधा रमोला, पूर्व सभासद मधु मिश्रा, मधु जोशी, उमा ओबराय, विशाल कक्कड़, एकांत गोयल, विक्रम भंडारी, राजेश शाह, जयपाल बिट्टू, ईमरान सैफी, प्राशु बनर्जी, चंद्रकांत जोशी, सावित्री देवी, राजपूती, सुनील सिंधी, अंबिका देवी, राजकुमारी, भगवती देवी, शांति देवी, अनीता देवी, राकेश वर्मा, आदि उपस्थित थे l
