ऋषिकेश- स्वर्गाश्रम ट्रस्ट ने स्वामी आत्म प्रकाश का 94 वां ब्रह्मनिर्वाणोत्सव भव्यता के साथ मनाया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक 108 बाबा काली कमली वाले स्वामी आत्म प्रकाश महाराज का 94 वां ब्रह्मनिर्वाणोत्सव दिव्यता और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामायण पाठ, हवन, पूजन, आरती के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट से शुरू होकर गीता भवन, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ आश्रम होकर वापस गीता आश्रम ट्रस्ट में संपन्न हुई। शोभा यात्रा का नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर साधु-संतों व्यापारियों और विभिन्न संस्थाओं ने फूल वर्षा कर स्वागत किया।
सांय 4:00 बजे संतो के सानिध्य में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग भवन में मुख्य वक्ता के रूप में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर असंगानंद सरस्वती ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज ने किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा काली कमली वाले 108 स्वामी आत्म प्रकाश महाराज सदैव दूसरों के लिए परोपकार की भावना से जीते रहे। परोपकार से मानव को अलौकिक आनन्द की अनुभूति होती है। इसका अनुभव सहज में ही किया जा सकता है। यदि हम किसी व्यक्ति को संकट से उबारें, किसी भूखे को भोजन दें अथवा किसी नंगे व्यक्ति को वस्त्र दें तो इससे हमें स्वाभाविक आनन्द की प्राप्ति होगी। हमारी संस्कृति में परोपकार को पुण्य तथा परपीड़न को पाप माना गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक वीके श्रीवास्तव, उप प्रबंधक जयेश कुमार झा, उप प्रबंधक रुदल यादव, कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी, अजय त्रिपाठी, सुभाष नौटियाल ,राजेंद्र चमोली, विजय, हरपाल सिंह नेगी, गोपाल, सत्य प्रकाश बहुगुणा, सहित महंत मनोज द्विवेदी, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, भानु मित्र शर्मा, नारायण सिंह राणा, विजेंद्र वर्मा, शकुंतला राजपूत, रमेश जोशी, उमाशंकर शर्मा, केपी शर्मा, पार्वती नेगी सोहन लाल गुर्जर राजस्थान से, मध्य प्रदेश सूरत सिंह गुर्जर ,नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, नारायण सिंह, लक्ष्मी , विवेक श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, महेश नौटियाल, विनय कोठियाल, अनुप कोठियाल, लक्ष्मण सिंह ,प्रवीण सिंह ,रामेश्वर थपलियाल, यशपाल सिंह, कृष्ण किशोर नौटियाल, विवेक चौहान, सुनील कुमार, सतीश रावत, उत्तम सिंह, जितेंद्र बलूनी, मोहन चौधरी, रामदयाल, सुनील तिवारी, भीम सिंह, सुरेश, लाल बहादुर सिंह, विनोद बगियाल, आदेश तोमर सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
