ऋषिकेश- नंबरदार फार्म दुर्गा मंदिर में होली मिलन का किया भव्य आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ नंबरदार फार्म दुर्गा मंदिर श्यामपुर में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का स्थानीय लोगों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेलते हुए शुभकामनाएं भी दीगई। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व संपूर्ण जनता एवं समाज के लिए मंगलमय हो। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। अब चुनाव समाप्त हो चुके हैं जिसमें जीत एवं हार एक विषय है। लेकिन अब हमें सभी मतभेदों एवं मन भेदों को छोड़कर एकजुट होकर क्षेत्र के विकास एवं समाज की सेवा के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी, मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, महामंत्री दीपक जुगलान, ग्राम प्रधान विजयपाल जेठूडी, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, प्रदीप धस्माना, भवानी दत्त डंगवाल, राम चन्द्र जोशी, जय सिंह रावत, मधु भट्ट, कुसुम जोशी, इंदु थपलियाल, मानवेन्द्र कंडारी, राम रतन रतूड़ी, जयपाल चौहान, मिंटू चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News