ऋषिकेश- शहर और गांवों में कैंप लगाएगी इंडियन डेंटल एसोसिएशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) के ऋषिकेश अध्यक्ष डॉ. मनोज कांडपाल समेत टीम का अभिनंदन किया। इस दौरान एसोसिएशन ने जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में भागेदारी और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए फ्री डेंटल कैंप लगाने का संकल्प जताया।
दूनमार्ग स्थित महासभा के कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने आईडीए की ऋषिकेश शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. मनोज कांडपाल, उपाध्यक्ष डॉ. मनीष भट्ट, सचिव डॉ. नवीन शुक्ला और कोषाध्यक्ष डॉ. लवित चन्डोक का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। डॉ. कांडपाल ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक बेहतर और किफायती उपचार उपलब्ध कराना है। एसोसिएशन हर महीने नगर व ग्रामीण इलाकों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविरों का आयोजन करेगी। इसबीच महासभा अध्यक्ष डॉ. नेगी ने एसोसिएशन के संकल्प की सराहना की। मौके पर मनोज नेगी, डॉ. मयंक भट्ट, अंजली वर्मा समेत महासभा के सदस्य मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News