ऋषिकेश- उत्तराखंड की धामी कैबिनेट ने बैठक में लिए महत्वपूर्ण फैसले

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 30 बिंदुओं पर निर्णय लिया गया है। वहीं राजस्व और अलग अलग विभागों की कब्जो की जमीनों क़ो लेकर सीएम की अध्यक्षता में सब कमेटी बनी है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। राज्य सरकार की सोलर नीति में सीएम स्वरोजगार संशोधन नीति को मंजूरी दे दी गई है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ-सथ गैरसैंण में पेश होने वाले बजट को भी मंजूरी मिल गई है। सूत्रों की माने तो राज्य सरकार इस बार सर प्लस बजट पेश कर सकती है। दूरसंचार पुलिस से संबंधित विषय को मंजूरी दी गई है। श्रम विभाग आवास विभाग की कुछ प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आज की कैबिनेट में राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव नहीं आ सका। इसके लिए कैबिनेट ने नाराजगी व्यक्त की है। वहीं आज पर्यटन नीति मंजूर नहीं हो सकी है इसका प्रेजेंटेशन कैबिनेट बैठक में हुआ लेकिन इसे अगली कैबिनेट पर लाने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि सत्र आहूत होने के कारण आधिकारिक रूप से ब्रीफिंग नही की गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News