ऋषिकेश- गैस सिलेंडर के दामों की वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह के नेतृत्व में घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदेश सचिव विमला रावत व मधु जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ छल करने का काम किया है। उन्होने झूठ बोलकर जनता से वोट लिया व सरकार बनायी और जनता से ही किए गए वादों को दरकिनार करते हुए बेतहाशा महँगाई बढ़ाने का काम किया। जिसमें घरेलू सिलेंडर और व्यवसायिक सिलेंडरों के दामों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि करने का काम किया जिस कारण आज आम जनमानस अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। सरकार की जन विरोधी नीति आम जनमानस के लिए बेहद कष्टकारी है। विशेषकर इस कारण महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ने का काम किया है।
ऋषिकेश विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे जयेंद्र रमोला एवं ब्लाक अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि जब यूपीए सरकार में एक रुपये गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते थे तो भाजपा के नेता व नेत्रियां सड़कों पर सिलेंडर लेकर घूमते थे व तत्कालीन प्रधानमंत्री को चूड़ी भेजने तक का काम करते थे, आज इन लोगों को महंगाई क्यों नही दिखाई देती, यह जनता के साथ धोखा है, व छलावा करते है,। पार्षद पुष्पा मिश्रा व सरोजिनी थालियाल ने कहा की आज पूरे प्रदेश के अंदर कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करने का काम किया व भाजपा सरकार से माँग की कि शीघ्र अतिशीघ्र गैस सिलेंडरों के दामों को वापस लें अन्यथा कांग्रेसजन सदन से लेकर सड़कों पर सरकार का विरोध कर उग्र आंदोलन करेगी साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी UPA सरकार के समय याद दिलाने का भी काम किया कि वह जब 450 रुपये का सिलेंडर होता था तो वह सड़कों पर हॉय तौबा मचाकर प्रदर्शन करने लगती थी परंतु आज वह कहाँ गई आज जबकि उनकी सरकार में सिलेंडर के दामों को 450 रुपये से बढ़ाकर लगभग 12 सौ रुपये पर ला दिया है इस तरह के दोगले नेताओं को भी आमजन को चिन्हित करना पड़ेगा व आने वाले चुनावों में ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ेगा ।
पूर्व प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, मदन मोहन शर्मा, विनय सारस्वत, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्रा, विजयपाल रावत, देवी प्रसाद व्यास, पार्षद पुष्पा मिश्रा, भगवान सिंह पवार, जगत नेगी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, चंदन सिंह पवार, प्रदीप जैन, सहदेव राठौर, प्रदीप चन्द्रा, विमला रावत, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, सरोजनी थपलियाल, विकास खुराना, राजेंद्र कोठारी, रूकम पोखरियाल, हरि सिंह नेगी, अजय कुमार शर्मा, मधु मिश्रा, मुकेश जाटव, प्रवीण जाटव, गौरव राणा, इंद्रेश बड़थ्वाल, जतिन जाटव, मनीष जाटव, जयपाल सिंह बिट्टू , राजेश शाह, रामकुमार भरतालिया, अशोक शर्मा, सोहन सिंह रौतेला, सूरज बिश्नोई, सावित्री देवी, खुशी पैन्यूली, कोमल गौड़, ऋषि जयसवाल, एसपी पोसवाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे ।

%d bloggers like this:
Breaking News