ऋषिकेश- चमोली में वाहन खाई में गिरा 2 की दर्दनाक मौत,10 घायल
त्रिवेणी न्यूज 24
चमोली- मंगलवार देर रात्रि थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन महिंद्रा बोलेरो जिसमे 12 लोग सवार थे। किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना घटित हो गयी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान आरम्भ किया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकालकर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुँचाया व 02 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवो को भी मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
