ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से रायवाला मण्डल के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने की मुलाकात
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से रायवाला मण्डल के विभिन्न मोर्चों के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन विस्तार करने का आवाहन किया।
कैम्प कार्यालय में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य ही नहीं अपितु पदाधिकारी मनोनित हुये हैं, इसके लिए आपको पार्टी एवं संगठन का आभार व्यक्त करना चाहिए। आप सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र ही नहीं विश्व की सबसे बडी पार्टी के पदाधिकारी बननें का अवसर प्राप्त हुआ आप सभी बधाई के पात्र हेैं। भाजपा परिवार में कोई पद छोटा एवं बड़ा नहीं होता है, कार्यकर्ता की उपयोगिता के अनुसार संगठन उपयोग करता है। उन्होंने कहा कि आगामी होनें वाले नगर निगम एवं लोकसभा के चुनाव के मध्य आप सभी को अपनें सामर्थ्य एवं निष्ठा के साथ पार्टी के चुनाव को जीतानें का कार्य करना है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष शिवानी भट्ट, महामंत्री आशीष जोशी, उपाध्यक्ष बबिता जोशी, कृपाल बिष्ट, मोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष चेतन चौबे, मंत्री बबिता रावत, सुंदर गौड़, जिला कार्यकारिणी बीना बंगवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तरविंदर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित, आई टी संयोजक हरिओम, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद भट्ट, कमलेश भंडारी, लक्ष्मी बंगवाल आदि उपस्थित रहे।
