ऋषिकेश- मुख्यमंत्री को काली झंडी दिखाने जा रहे 5 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे 5 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सोमवार को आईएसबीटी पुलिस चौकी में मुख्यमंत्री को काली झंडी दिखाए जाने और उनसे भर्ती घोटाले के संबंध में बात करने जा रहे 5 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि महाविद्यालय के प्रांगण में आ रहे मुख्यमंत्री से हम बात करे पेपर लीक और विधानसभा भर्ती घोटाले में जितनी भी धान्धलिया हुई है। उसमे सीबीआई जांच की जाए। हम चाहते तो विरोध कर सकते थे लेकीन हम चाहते थे की मुख्यमंत्री युवाओं की आवाज सुने।

%d bloggers like this:
Breaking News