ऋषिकेश- मंदिर समिति केदारनाथ मंदिर में फोन ले जाने पर रोक लगाने की कर रही तैयारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में दर्शन के दौरान फोन ले जाने पर रोक लग सकती है। मंदिर समिति इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी, महाकाल और सोमनाथ मंदिर के प्रबंधन और व्यवस्था का अध्ययन करके लौटी समिति की टीम ने यह सुझाव दिया है। टीम ने रिपोर्ट मंदिर समिति को सौंप दी है। रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण भी हो चुका है। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद समिति मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगी।समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक, पिछले साल यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में यू-ट्यूबर और ब्लागर्स की वजह से कई तरह की दिक्कतें पेश आईं। अध्ययन करके लौटी टीम की रिपोर्ट है कि देश के चारों प्रमुख मंदिरों में फोन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।

%d bloggers like this:
Breaking News