ऋषिकेश- शिवपुरी में वशिष्ट गुफा के पास गंगा में बहा टूरिस्ट गाइड,तलाश जारी

ऋषिकेश- मुनीकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत वशिष्ठ गुफा के पास नहाने के दौरान एक टूरिस्ट गाइड गंगा में बह गया। यह हादसा तब हुआ जब टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा था। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया है।
रविवार दोपहर मुनीकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में वशिष्ठ गुफा के पास लखनऊ निवासी 23 वर्षीय टूरिस्ट गाइड ईशान कुछ पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा। पर्यटक गंगा किनारे घूमने लगे तो ईशान नहाने के लिए गंगा में उतर गया। अचानक ईशान का बैलेंस बिगड़ा और वह गंगा की तेज धार के साथ बहने लगा। नजारा देख स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को ईशान के बहने की सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवपुरी पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची। जिसके बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर आई। तत्काल एसडीआरएफ और जल पुलिस ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि ईशान तपोवन स्थित एक कॉटेज में रहता है। घटना की जानकारी ईशान के परिजनों को दे दी है। गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News