ऋषिकेश- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागी हुए सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, एसवीएम टेलेंट हंट प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे एवं डाटा कंप्यूटर के संस्थापक मुकेश अग्रवाल एवं सेंट्रल मेनेजर सौरभ हर्षवाल व फैकल्टी मेंबर अंशिका गौड़ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में डाटा कंप्यूटर के संस्थापक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि हमने यह प्रतियोगिता नवंबर माह में करवाई थी जिसमें 1250 विधार्थियो ने प्रतिभाग किया था। जिसके अंतर्गत आज हम उसका परीक्षा परिणाम दे रहे हैं। जिसमें प्रथम जानवी बहुगुणा को स्मृति चिन्ह व 2,100 रुपए का चेक, एवम द्वितीय अंजलि कश्यप को 1,100 का चेक व स्मृति चिन्ह, तृतीय विकास सिंह को 500 रुपए का चेक दिया। साथ ही 10 छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे व कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता अर्थशास्त्र नरेंद्र खुराना व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रभारी प्रवक्ता अंग्रेजी अनिल भंडारी को भी डाटा कंप्यूटर की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रसाद पांडे ने मुकेश अग्रवाल को अंग वस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिवादन किया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य रामगोपाल द्वारा किया गया इस अवसर पर सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, नागेंद्र पोखरियाल, रजनी गर्ग, संगीता जोशी , लक्ष्मी चौहान, राजेश बढोला, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News