ऋषिकेश- शिवरात्रि कावड़ मेला के संपूर्ण क्षेत्र को 3 जोन तथा 6 सेक्टर में बांटा गया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- आगामी शिवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशानुसार थाना लक्ष्मण झूला पर समस्त फोर्स की ब्रीफिंग अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा की गई। ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। शिवरात्रि कावड़ मेला के संबंध में संपूर्ण क्षेत्र को 3 जोन तथा 6 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी तथा सेक्टर में निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। मेले हेतु कुल 5 निरीक्षक,4 थानाध्यक्ष,30 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक,22 हेड कांस्टेबल,60 कांस्टेबल,2 प्लाटून पीएसी, एसडीआरएफ यूनिट,जल पुलिस,फायर सर्विस को तैनात किया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने हेतु सादा वस्त्रों में भी पुलिस बल नियुक्त किया गया है। यातायात व्यवस्था के अंतर्गत नीलकंठ महादेव मंदिर जाने के लिए पशुलोक बैराज – गरुड़ चट्टी – नीलकंठ मंदिर मार्ग को निर्धारित किया गया है तथा मंदिर से वापसी में निकासी हेतु नीलकंठ – गरुड़ चट्टी – तपोवन मार्ग निश्चित किया गया। 17 से 19 फरवरी तक संपूर्ण क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। मौजूद फोर्स को यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु समर्पित भाव से ड्यूटी पर नियुक्त रहने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पूर्व में ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानियों को दूर करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया है। पैदल मार्ग पर रात्रि के समय यात्रियो के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। वाहनों को अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े पाए जाने पर हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है।साथ ही नीलकंठ में पार्किंग फुल होने की दशा में वाहनों को पीपल कोटी दिउली मार्ग पर डायवर्ट कर पार्क कराया जाएगा। ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News