ऋषिकेश- महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के स्वागत में संध्या कालीन गंगा आरती का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शाह के स्वागत में ऋषिकेश तथा वीरभद्र मण्डल की महिला मोर्चा की ओर से संध्या कालीन गंगा आरती का आयोजन किया। इसमें मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की।
त्रिवेणी घाट पर संध्याकालीन गंगा आरती कर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य ही नहीं अपितु पदाधिकारी मनोनित हुये हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र ही नहीं विश्व की सबसे बडी पार्टी के पदाधिकारी बननें का अवसर प्राप्त हुआ आप सभी बधाई के पात्र हेैं। भाजपा परिवार में कोई पद छोटा एवं बड़ा नहीं होता है कार्यकर्ता की उपयोगिता के अनुसार संगठन उपयोग करता है। उन्होंने कहा कि आगामी होनें वाले नगर निगम एवं लोकसभा के चुनाव के मध्य आप सभी को अपनें सामर्थ्य एवं निष्ठा के साथ पार्टी के चुनाव को जीतानें का कार्य करना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कविता शाह, वरिष्ठ नेत्री सरोज डिमरी, उषा जोशी, पुनिता भंडारी, सीमा रानी, मोनिका गर्ग, सुधा असवाल, सिमरन गाबा, माया घले, रीता गुप्ता, निशा सिंह, तनु रस्तोगी, निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News