ऋषिकेश- टीएचडीसी के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल धरना चौथे दिन भी जारी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- टीएचडीसी के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति नौजवान साथी क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिक गणों ने अपना समर्थन धरना स्थल पर आ कर दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने टीएसडीसी से निकाले गए सुरक्षाकर्मियों की वापसी के लिए एक स्वर में बहाली की मांग की। धरने में राज्य आंदोलनकारी समिति के उपाध्यक्ष युद्धवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह धरना शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा है। इस पर टीएचडीसी प्रशासन को निर्णय लेना होगा। निष्कासित सुरक्षाकर्मियों की जनहित में बहाली की जानी चाहिए। क्योंकि चारों सुरक्षाकर्मियों के द्वारा ऐसा कोई आपराधिक, अनैतिक, व्यवहारिक, किसी भी प्रकार का कोई प्रमाण टीएचडीसी के द्वारा नहीं दिया गया। इससे समझा जा सकता है कि टीएचडीसी ने किसी रंजिश या जानबूझकर इन कर्मचारियों को निष्कासित किया है। हम आंदोलनकारी और पार्टी के सभी सदस्य यही मांग करते हैं कि निष्कासित सुरक्षा गार्ड कर्मियों की बहाली की जाय। धरने में उपस्थित केंद्रीय संगठन महामंत्री मोहन सिंह ने कहा है कि निकाले गये कर्मचारियों और जो शेष ड्यूटी पर तैनात हैं इन सब से जब वार्ता हुई तथा जानकारी प्राप्त हुई है कि इन चारों लोगों की भी वही बात थी जो उन सुरक्षाकर्मियों की जो कि आज भी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। टीएचडीसी प्रशासनिक प्रशासन ने ऐसा अव्यवहारिक निर्णय इन चारों के विरुद्ध क्यों लिया यह बड़ा गंभीर विषय है। और आज मजबूरन यूकेडी को टीएचडीसी के विरुद्ध धरन्ना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। हमारी एक ही मांग है इन सुरक्षाकर्मियों की शीघ्र बहाली हो। धरने में उपस्थित महा नगर अध्यक्ष ऋषिकेश उपेंद्र सिंह सकलानी ने कहा है कि बहुत जल्दी यदि प्रशासन सकारात्मक निर्णय नहीं लेते हैं तो हम टीएचडीसी का एक बड़ा घेराव करेंगे। धरना में उपस्थित बलवीर सिंह नेगी, मदन सिंह राणा, गुलाब सिंह रावत, चित्रा देवी पैनली, भगवती देवी, मनोरमा चमोली, शकुंतला कलूड़ा, उमा नैथानी, राज सिंह कपसोडी, उषा चौहान, प्रमिला देवी, सुशीला रावत, शकुंतला गुसाईं, मीना जोशी, योगेश भट्ट ,राकेश भट्ट ,सर्वेश्वरी भट्ट आदि उपस्थित थे।
