ऋषिकेश- राह चलती महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह के 03 शातिर ठग गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी आभा सिंघल पत्नी मंगल सिंघल निवासी सुभाष चैक मेन बाजार ऋषिकेश के द्वारा थाना ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गयी। जिसमें उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को वह तथा उनकी बहु रिचा सिंघल गंगानगर में एक भण्डारे में गये थे। भण्डारे से वापस आते समय पुरानी चुंगी के पास उनसे एक लडके ने हरिद्वार का रास्ता पूछा इसी दौरान एक दूसरे लडके ने आकर उस लडके को 50 रू0 देते हुए टैम्पो पकडकर हरिद्वार जाने को कहा तथा बातचीत के दौरान उसके द्वारा वादिनी व उनकी बहु को अपने झांसे में लेते हुए उनके द्वारा पहने गये जेवरातों के एवज में उन्हें 10 लाख रू0 देने की बात कही तथा उन्हें विश्वास दिलाने के लिये अपने बैग में से कपडों में लपेटा हुआ नोटों का बंडल निकाला जिसमें ऊपर से 02 हजार रू0 का नोट लगा था। उक्त व्यक्ति द्वारा उक्त बडंल वादिनी को देते हुए उसके एवज में वादिनी तथा उनकी बहु से उनके पहने हुए गहने: 01 गले का पैण्डल, 04 अंगूठी, गले की चैन, कान के चेन वाले टाॅप्स तथा 500 रू0 नगद ले लिये। उसके पश्चात जब वादिनी द्वारा उक्त नोटों का बण्डल खोला गया तो उसमें से केवल कागजात निकले।
वादिनी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकद्दमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा वर्दी तथा सादे वस्त्रों में दो टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपरोक्त किए गए कार्यों से गठित टीमों के द्वारा 03 फरवरी को मुखबिर खास की सूचना पर घटना उपरोक्त से संबंधित तीन अभियुक्तों को हरिद्वार से गिरफ्तार कर घटना से सम्बन्धित शत प्रतिशत माल बरामद किया गया। नाम पता अभियुक्तगण गोपाल पुत्र वीर सिंह सोलंकी निवासी मुरमुरा कॉलोनी लोनी खुशहालपुर पार्क थाना टोनिका सिटी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, राहुल परमार पुत्र किशन परमार निवासी झुग्गी झोपड़ी मायापुरी फेस टू दिल्ली वर्तमान पता वर्मा रोड विकास नगर थाना मोहन गार्डन दिल्ली, धर्म भाट पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल घाट निवासी वार्ड नंबर 03 सुभाष वार्ड ग्राम भाटापारा थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़।
पुलिस टीम में केआर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, उप निरीक्षक डीपी कालाए वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, उप निरीक्षक चिंतामणि मैथानी चैकी प्रभारी आईडीपीएल, हेड कांस्टेबल अमित राणा, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, कांस्टेबल सचिन सैनी, एसओजी देहात टीम में उनि. दीपक धारीवाल, प्रभारी एसओजी देहात, हेड कांस्टेबल कमल जोशी, कांस्टेबल नवनीत नेगी, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल सोनी लाठी शामिल थे।
