ऋषिकेश- छात्र संघ महासचिव अमन पण्डेय के नेतृत्व मे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने को उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-प्रतिबंध के बाद भी शहर में हो रही शराब की बिक्री अथवा नकली शराब की तस्करी को लेकर छात्र संघ ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को में सभी छात्रों ने होकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अमन पण्डेय ने कहा कि पिछले कई वर्षों से तीर्थ नगरी ऋषिकेश मैं अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। जबकि इस पर रोक लगाने के लिए कई बार विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनो द्वारा के शासन प्रशासन के अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया है। किंतु इसके बावजूद भी इस प्रकार अवैध शराब की बिक्री करने वाले लोगों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है। ऐसे प्रतीत होता है कि इन्हें कानून व पुलिस का जरा भी भय नहीं है। कोतवाली और आवकारी निरीक्षक को भी कई बार पत्र के माध्यम से सूचित कराया गया पर उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके कारण पूरे ऋषिकेश में अवैध शराब की तस्करी हर क्षेत्र में की जा रही है। उन्होंने शराब की अवैध बिक्री करने वाले ऐसे लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। इस अवसर पर रोहित राम,शिवम प्रजापति, सास्वत, निशांत बागड़ी,मनीष पूनिया, रितिक राम,सूरज यादव,अनीश पुनिया,रवि,अमित राम,विशाल यादव,अजय दास,नीरज, ऋषि कुमार, राम मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News