ऋषिकेश- प्राथमिक पाठशाला में छात्र-छात्राओं को वितरित की शिक्षण सामग्री

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की ओर से छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
मंगलवार को प्राथमिक पाठशाला नंबर 4 में लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि द्वारा स्वर्गीय राजकुमार की पुण्य स्मृति में राजकमल के सौजन्य से शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि राजकमल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को नकारात्मक सोच से हटकर केवल पढ़ाई की ओर ध्यान देना चाहिए। वर्तमान में अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों की तुलना दूसरे के बच्चों से की जाती है। जिससे बच्चों में हीन भावना आ जाती है। बच्चों का लक्ष्य अगली बार केवल अधिक अंक लाने की ओर होना चाहिए। जिससे बच्चे नकारात्मक सोच से दूर रहें। इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग, मनमोहन भोला, दीपक भारद्वाज उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News