ऋषिकेश- 20 लीटर कच्ची शराब एवं 42 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ अवैध शराब की बिक्री व शराब तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर कोतवाली ऋषिकेश की सीमाओं पर व शहर में मुख्यतः स्थानों को चिन्हित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा 27 जनवरी को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त कुलवंत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला श्यामपुर को मनसा देवी मंदिर के पास से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुरेंद्र पुत्र स्वर्गीय राम लाल निवासी लेबर कॉलोनी ऋषिकेश को कैनाल गेट के पास से 42 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए है।
पुलिस टीम में कांस्टेबल नंदकिशोर, कांस्टेबल शशीकांत,
कॉन्स्टेबल युवराज, कांस्टेबल सत्यवीर शामिल थे।
