ऋषिकेश- जोशीमठ आपदा से चार धाम यात्रा पर नहीं पड़ेगा कोई असर- मुख्यमंत्री

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- जोशीमठ आपदा के बीच इस साल यात्रा न होने के कयासों पर सीएम ने विराम लगा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा की तैयारियां पूरी जोरशोर से चल रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी यात्रा होगी अफवाह न फैलाए। सीएम धामी ने कहा है कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि जोशीमठ में 70% आम जनजीवन सामान्य है। हम चारधाम यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं। कहीं भी इतनी समस्या नहीं है, जितनी उसे प्रदर्शित की जा रही है। उन्होंने कहा सरकार और प्रशासन यहां प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में लगे हैं। उन्होंने कहा अभी हम चारधाम यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं। जोशीमठ को लेकर जितना बताया और दिखाया जा रहा है, उतनी समस्या कहीं नहीं हैं। सीएम ने कहा उत्तराखंड में सब कुछ सामान्य है। बताया जा रहा है कि भूधंसाव से चारधाम आल वेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन बदरीनाथ हाईवे का हेलंग से मारवाड़ी बाईपास भी प्रभावित हुआ है। यह आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर धंसा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News