ऋषिकेश- उत्तराखंड में एक बार बदलेगा मौसम का मिजाज

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार बदलने के आसार हैं, जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों की दुश्वारियां और बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान पहाड़ों में बर्फबारी, जबकि कोहरा लगने से पहाड़ से मैदान तक ठंड और बढ़ सकती है।
दरअसल, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने के चलते तीन जिलों में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 23 से 26 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में जोरदार बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिल रही है। अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में जहां शीतलहर के साथ घना कोहरा छाने संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जो बीस जनवरी तक जारी रहेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News