ऋषिकेश- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस नेताओ ने किया स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
डोईवाला- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद अब पूरे देश में जहां जहां भारत जोड़ो यात्रा नहीं पहुँच पाई वहाँ पर 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाये जायेंगे। उसी के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश समन्वयक उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ‘’ लल्लू” उपस्थिति में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में अलग अग़ल समितियों की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर से लेकर घर घर तक जाकर राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के महत्व के बारे में आम जनता को बताने का कार्य हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत किया जायेगा। उस अभियान से प्रत्येक जन तक पहुँच कर उनको संगठन की विचारधारा से जोड़ने का काम किया जायेगा। मौके पर पूर्व विधायक क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, विधायक वीरेन्द्र जाती, आरेन्द्र शर्मा, ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, पार्षद राकेश मियां, युंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा
, पूर्व प्रदेश सचिव एनएसयूआई गौरव राणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, आदित्य झा, सागर मनवाल, महेन्द्र भट्ट, करतार सिंह, नवीन जोशी आदि कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News