ऋषिकेश- ऑनलाइन सामान डिलीवरी करने वाले के बैग से निकले अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- रानीपोखरी पुलिस ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान थाना रानीपोखरी गेट के पास देहरादून से ऋषिकेश की तरफ आ रहे एक स्कूटी सवार को रोककर चेक किया गया। रोकने पर स्कूटी चालक द्वारा बताया गया कि वह ऑनलाइन सामान डिलीवरी का काम करता है। लेकिन जैसे ही बैग को खोल कर चेक किया गया तो बैग में अवैध अंग्रेजी शराब की 2 पेटी (96 पव्वे ) बरामद किए गए। इस व्यक्ति द्वारा पुलिस को चकमा देने की वजह से शराब तस्करी को इस बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News