ऋषिकेश- दोस्तों संग घूमने गया एक युवक सौंग नदी में डूबा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- सौंग नदी में नहाते समय एक युवक के डूबने की खबर है। युवक अपने 3 दोस्तों के साथ नदी की तरफ घूमने गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुची SDRF की टीम ने सौंग नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। टीम सोमवार को फिर से युवक की तलाश करेगी। एसडीआरएफ की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। बताया कि लालतप्पड़ स्थित अलग-अलग फैक्टरियों में काम करने वाले पांच दोस्त अवकाश के चलते रविवार दोपहर में साहबनगर के सामने सौंग नदी की तरफ घूमने निकले थे। इसबीच चार युवक सौंग नदी में नहाने लगे, जबकि पांचवां साथी वीडियो बना रहा था। तभी अचानक से आफताब (19) पुत्र गुड्डू निवासी गांव सांडी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश डूब गया। आफताब गुडविल फैक्टरी में काम करता था।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। डीप डाइवर ने नदी में डूबे युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा घिरने पर टीम को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। बताया कि सोमवार को फिर से तलाश शुरू की जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News