ऋषिकेश- हरिद्वार मे रोडवेज की बस ने दो युवकों रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार- शनिवार को चंडी घाट पुल पर तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक को कुचलने वाली यूपी रोडवेज की बस चौकी में खड़ी कर दी गई है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में चंडी घाट पुल पर श्यामपुर की तरफ से आ रही यूपी की तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने सामने से आ रहे दो साइकिल सवारों को कुचल दिया। हादसा शनिवार दोपहर करीब 1:30 हुआ है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार एक युवक बस के अगले पहिए की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News