ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पंजाब सिंध क्षेत्र गुरूद्वारे में आयोजित शबद कीर्तन, गुरुवाणी और लंगर कार्यक्रम में हुए शामिल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- पंजाब सिंध क्षेत्र गुरूद्वारे के जीणोद्धार के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने शिरकत की और गुरूद्वारे में आयोजित शबद कीर्तन, गुरुवाणी और लंगर के कार्यक्रम में शामिल हुए।
गुरुद्वारे में मंत्री डॉ अग्रवाल ने सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। इस मौके पर सिख समाज की ओर से मंत्री डॉ अग्रवाल को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंत्री डॉ अग्रवाल ने रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी और शबद कीर्तन का पाठ किया गया। इस अवसर पर पंजाब सिंध क्षेत्र राजीव मोहन अग्रवाल, महंत राम सिंह, महंत जोध सिंह, पार्षद रीना शर्मा, बलवीर सिंह, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, विनोद घई, केवल साहनी, प्रीतम पाल जस्सल, गोविंद सिंह, त्रिलोकी, ऋषि मारवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News