ऋषिकेश- उत्तराखंड में एक और परीक्षा का पेपर लीक, एसटीएफ जुटी जांच में

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर के लीक होने की बात सामने आ रही है। एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में लोक सेवा आयोग के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को गिरफतार किया गया है। उससे 22 लाख बरामद हुए हैं। हालांकि अभी आयोग ने इस बारे कोई अधिकृत टिप्पणी नहीं की। आठ जनवरी को लोक सेवा आयोग ने पटवारी भर्ती परीक्षा कराई थी। इसके दो-तीन दिन बाद ही पेपर लीक होने को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई थी। पहले इस पर किसी ने गौर नहीं किया। मगर गुरूवार को ये बात सामने आ गई कि पेपर लीक मामले में कुछ तथ्य मिले हैं। एसटीएफ मामले की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें सामने आने लगी हैं। हालांकि लोक सेवा आयोग के स्तर से अभी तक कोई अधिकृत टिप्पणी सामने नहीं आई है। एसटीएफ ने इस मामले में लोक सेवा आयोग के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को गिरफतार किया गया है। उससे 22 लाख बरामद हुए हैं।एसटीएफ के मुताबिक करीब 35 अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व पेपर मिलने की बात सामने आ रही है। जांच और पूछताछ चल रही है इसके बाद ही सिथति स्पष्ट हो सकेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News