ऋषिकेश- युवा कांग्रेसियों ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, अभिनव थापर और गरिमा दसोनी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा झूठे मुकदमे करने पर व गलत बयान बाजी करने पर पूरी युवा कांग्रेस उसका विरोध करती है। और हम मंत्री अग्रवाल से कहना चाहते हैं कि अगर उनका पुत्र सही है तो निष्पक्ष जांच कराएं। इधर उधर की बातें न कर मुद्दे को गुमराह करने की कोशिश न करें और जो झूठे मुकदमे आपके पुत्र द्वारा किए गए हैं। वह वापस लिए जाए और जहां एक ओर सरकार आपकी शासन आपका तो कृपया कर निष्पक्ष जांच करे। यूंका जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति ने कहा कि एक ओर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा अपने शपथ पत्र में अपने पुत्र को बेरोजगार बताया हैं फिर भी उनके पुत्र द्वारा इतनी प्रोपटी खरीदी गई इससे साफ दर्शाता है कि उनके पुत्र द्वारा राजस्व चौरी कर सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का काम किया है। हम मुख्यमंत्री से यह मांग करते है की इस मामले पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दे। मौके पर यूथ कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र धामी, युवा नेता जितेन्द्र पाल पाठी, यूंका प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा, आदित्य झा, सुमित त्यागी, छात्रसंघ महासचिव अमन पांडे, छात्रसंघ यू आर अभय वर्मा, मनोज त्यागी, यश अरोड़ा, हिमांशु कश्यप, गौरव झा, देव बोहरा, ऋषभ कुमार, विकाश अश्वाल, विनायक कुमार, विपिन सकलानी, अक्षत भट्ट, सौरभ पोखरियाल, निशांत, संकय, वसीम, दीपक चौधरी, आशीष थापा, सौरभ, केशव, कार्तिक, आशीष, मोहित शर्मा,आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News