ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 41 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ 01 महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा थाना-चौकी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को उचित दिशा-निर्देश हुए उपरोक्त क्रम में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। उक्त क्रम मे 07 जनवरी को गठित टीम के द्वारा चंद्रेश्वर नगर से एक महिला अभियुक्ता को 41 पव्वे देशी शराब जाफरन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नाम पता अभियुक्ता रोमा देवी पत्नी दीप चंद निवासी श्मशान घाट के पास चंद्रेश्वर नगर। पुलिस टीम में कांस्टेबल तेज सिंह, महिला कांस्टेबल मित्रा शामिल थे।
